विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में
रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर का उद्घाटन सीएमएस डा.डीके
माहुर ने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ
ही अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना की। शिविर में आम आदमी पार्टी के चार
पदाधिकारियों सहित छह ने रक्तदान किया।
रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन
के तत्वावधान में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया।
शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।
शिविर में आम आदमी पार्टी के
जिला संयोजक रमन सिंह आजाद ने अपने तीन साथियों रवि तिवारी, पीयूष पांडेय,
सुनील शिवहरे के साथ रक्तदान किया। मुख्यालय निवासी शुभम स्वरूप व अरविंद
कुमार ने भी विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान किया।
आप के जिला
संयोजक रमन सिंह आजाद ने कहा कि वर्तमान समय में सड़कों में आए दिन
दुघर्टनाएं होती रहती हैं। घायलों को सबसे अधिक खून की जरूरत होती है और
खून रक्तदान से ही एकत्र होता है।
रक्तदान महादान है। उन्होंने समाज के
लोगों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों सहित हर वर्ग का आह्वान करते हुए
रक्तदान में अपनी भागीदारी करने को कहा।
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान
शिविर मेंसीएमएस डा.डीके माहुर, डा.हेमराज, रेडक्रास सचिव जलीस खान,
डा.राधेरमन, आप कार्यकर्ता विश्वास मोहन, हनीफ मोहम्मद, राजकुमार साहू आदि
मौजूद रहे। उधर, इस अवसर पर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक
रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।