प्रदेश सरकार ने इंटर तक के विद्यालय 28 दिसंबर तक बंद करने के आदेश दिए
थे। लेकिन भरुआसुमेरपुर कसबे में कई प्राइवेट शिक्षण संस्थान खुले रहे।
जिससे नौनिहालों को भीषण ठंड में ठिठुरकर स्कूल जाना पड़ा।
प्रदेश सरकार
ने सोमवार को शासनादेश जारी करते हुए 28 दिसंबर तक प्रदेश के सभी इंटर
कालेज के विद्यालय बंद करने के आदेश दिए थे।
इसके साथ ही 23 दिसंबर को पूर्व
प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया
था। लेकिन आदेशों का उल्लंघन करते हुए नगर के प्राइवेट शिक्षण संस्थान खुले
रहे।