फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रख निकाली शोभायात्रा

Fri, 19 Dec 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ कसबे के उरई बस स्टैंड के नजदीक शंकरधाम में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के पहले दिन कसबे में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मोहल्लों से गुजरी को आस्थावानों ने पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर कसबे के बडे़ मंदिर तिराहे से श्रीदुर्गे सप्तसती मंडल द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सबसे आगे डीजे की धुनों पर घोड़े थिरकते चल रहे थे।

इसके ठीक पीछे राजा परीक्षित बने सुरेश शर्मा सिर पर श्रीमद्भागवत महापुराण रखे थे और महिलाएं सिर पर मंगल कलश रख चल रहीं थी। कथावाचक स्वामी वीरेंद्राचार्य महाराज नैमिषारण्य तीर्थ सीतापुर गाड़ी में बैठ कर चल रहे थे।
विज्ञापन


शोभा यात्रा में बग्घी पर सवार भगवान श्रीकृष्ण और राधा की नयनाभिराम झांकी आकर्षण का केंद्र थी। शोभायात्रा नगाइच चौराहा, बुधौलियाना, बजरिया, कोटबाजार, रामलीला मैदान से होकर वापस पहुंची।

शोभा यात्रा में दीपेंद्र उर्फ दीपू बुधौलिया, जगदीश अड़जरिया, शिवशरण सोनी,  अशोक पुरवार भूरे सेठ, बाबू लाल चौरसिया, विजय सिंह राजपूत सैना, राकेश शर्मा, बादलजी, प्रकाश तिवारी, मनोज बुधौलिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें