फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या बेटे ने ही की थी

Wed, 17 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने पहले औडे़रा गांव में घर के बाहर सो रहे वृद्ध के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, मंझले बेटे ने अपने एक साथी के साथ जमीन क ीखातिर पिता को मार डाला था। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया, जबकि साथी फरार है।
विज्ञापन


कोतवाली के औड़ेरा गांव निवासी प्रेमचंद (70) के तीन पुत्र है। उसके दो पुत्र मंगल और रविंद्र गांव में रहते है। जबकि तीसरा पुत्र आनंद उर्फ अनंतराम उसके साथ गांव के बाहर खेत में बने मकान में रहता था।

प्रेमचंद्र के पास 6 बीघा जमीन थी। जिसमें उसके तीनों पुत्र खेती किया करते थे। कोतवाली इंचार्ज रामाश्रय यादव ने बताया कि प्रेमचंद्र ने अपनी कुछ जमीन आनंद को ज्यादा दे दी थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब प्रेमचंद्र की पत्नी फु ल्ली को हुई तो उसने विरोध जताकर कहा जितनी जमीन आनंद को दी, उतनी ही जमीन उसके छोटे बेटे रविंद्र को दे।

कुछ जमीन हाथ से न निकल जाए इसे लेकर आनंद परेशान हो उठा और उसने पिता को ही रास्ते से हटाने की सोच ली। 14 मई की रात आनंद ने खेत में बने घर के बाहर सो रहे पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना की जांच पड़ताल में एक महिला का चरित्रहीनता का भी मामला प्रकाश में आया। बताया कि  घटना के दौरान आनंद क ा साथी अभी फरार है।
विज्ञापन


जिसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में मृतक के बड़े बेटे मंगल ने थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें