फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

Sat, 06 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंवार थानाक्षेत्र के चिल्ली गांव के निकट राठ मार्ग में बीती रात अज्ञात वैन की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जलालपुर थानाक्षेत्र के बिलगांव निवासी पूर्व प्रधान रामपाल सिंह का पुत्र संजय (22) अपने दोस्त मंगल साहू (35) पुत्र मूलचंद के साथ गुरुवार देर शाम मुस्करा कस्बे से बाजार कर बाइक से गांव लौट रहा था।

कस्बे से निकलने के बाद रास्ते में पड़ने वाली विरमा नदी में मौदहा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण उन लोगों ने रास्ता बदल दिया और बिवांर आकर बांधुरबुर्जग की ओर जाने वाले मार्ग से चल दिए। तभी बिंवार- चिल्ली मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात मारुति वैन के चालक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक वैन को लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को फोन पर दी। जिस पर बिंवार पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई। मौत की सूचना से दोनों के घरों में परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

कोतवाली पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक मंगल साहू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे दो पुत्रियां व दो पुत्र छोड़ गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें