फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल पलटने से वृद्ध की मौत

Sat, 20 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर थानाक्षेत्र के छानी गांव में पेट्रोल पंप के निकट अनियंत्रित मार्शल पलटने से वाहन मालिक की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों के लिए इलाज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बिवांर कस्बा निवासी रामकिशोर (60) अपनी मार्शल लेकर कुरारा थानाक्षेत्र के पाली गांव अपनी पुत्री को लेने जा रहा था। रास्ते का खर्च निकालने के लिए उसने मार्शल में कुछ सवारियां भी बैठा ली।

मार्शल अनियंत्रित होकर छानी गांव के पहले पेट्रोल पंप के पास बनी पुलिया के पास पलट गई।

मार्शल में सवार संतोष (22), गंगादेवी (45), पूनम (22) निवासी लोदीपुरा निवादा व टिकरौली निवासी मीरा (30), रमांचल (35) के साथ बिवांर निवासी शिवा (5) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि घायल रामकिशोर की हालत नाजुक होने से छानी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान रामकिशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें