फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर शव फेंका

Sun, 17 May 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने किशोर को घर से ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने के बाद उसे कोतवाली क्षेत्र के भवानी गांव के रास्ते में फेंक दिया। शनिवार सुबह शव की शिनाख्त होने पर मृतक के भाई ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन


खन्ना गांव, महोबा निवासी हरिदास पुत्र मंगी प्रजापति ने मौदहा पुलिस को तहरीर दी कि पड़ोसी भगवानदीन उर्फ लल्लू आदि से उसकी पुरानी रंजिश है। कई बार झगड़ा हो चुका है, जिनकी रिपोर्ट भी थाना खन्ना में दर्ज है।

बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे भगवानदीन, उसका भाई भाऊ तथा पिता रतिया घर आए। तब छोटा भाई बिंदादीन उर्फ बिंडोला (16) व छोटी बहन पार्वती अकेले थे। पड़ोसी उसके भाई को किसी काम के बहाने बहला फुसलाकर बाहर ले गए।
विज्ञापन


जब बिंडोला देर रात तक घर नहीं लौटा तो चिंता हुई। तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब 9 बजे भवानी गांव निवासी चुन्नू सिंह ने बताया कि एक अधजली लाश भवानी गांव के रास्ते के पास खेत में पड़ी है।

जब वह मौके पहुंचा तो बिंडोला का शव देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। भाई हरिदास ने बताया कि शव के पास शराब के खाली पाउच पड़े थे। वह घटना की जानकारी देने थाना खन्ना गया, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल मौदहा कोतवाली बताकर तहरीर नहीं ली।
विज्ञापन


तब उसने कोतवाली मौदहा में तहरीर दी। कोतवाल हवलदार सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें