फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, हवाई फायर भी झोंके

Tue, 14 Mar 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
सदर अस्पताल में घायलों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के बेरी गंाव में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में सोमवार की शाम जमकर कुल्हाड़ी व लाठियां चलीं। हवाई फायरिंग भी की गई। इस झगड़े में अन्य गांवों के लोग भी शामिल हो गए। विवाद में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पाताल रेफर कर
विज्ञापन


दिया गया। झगडे़  की खबर लगते ही पुलिस हरकत में आई और बेरी गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया।बेरी गांव में वर्चस्व को लेकर सपा व भाजपा समर्थकों के बीच सोमवार की शाम नवीन गल्ला मंडी के पास दोनों तरफ  से जमकर लाठी डंडे चलने लगे। घायल पक्ष की तरफ से फ ायरिंग करने से

मामला भड़क उठा। इसी बीच कुछ लोगों ने असलहे क ो अपने कब्जे में ले लिया। मारपीट की घटना सूचना पर एक पक्ष के तमाम लोग बेरी गांव पहुंच झगड़े में शामिल हो गए। जिसमें एक पक्ष के बेरी निवासी दीपेंद्र पुत्र कमल सिंह, अवधेश पुत्र बिंदा, गांधी पुत्र शिवपाल निवासी देवीगंज, विजय पुत्र लालाराम,
विज्ञापन


निरंजन पुत्र सुघर निवासी मलहरा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के शैलेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गंाव के आशीष सिंह, आदित्य सिंह, पूरन सिंह, कुलदीप सिंह, नीरज सिंह एक राय होकर लाठी, कुल्हाड़ी व तंमचा और राइफ ल लेकर आ गए। आरोपियों ने उसके  चाचा विजय व भाई दीपेंद्र पर

लाठी डंडों से हमला बोेल दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वहीं, देवीगंज निवासी अवधेश व गंाधी और मलहरा गंाव निवासी निरंजन बीच-बचाव करने में घायल हुए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ  जान से मारने की नियत से धारा 307, 506, 147, 148,

149 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में ऐहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने इस मामले में कहा कि एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें