फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल ने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष को मारा चांटा

Tue, 14 Mar 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
काला आम चौराहा पर एसपी सिटी से नोकझोक करते भाजपा के लोग। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक से घर जा रहे भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता समेत तीन लोगों को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया। पुलिस और भाजपाइयों के बीच झड़प हुई। भाजपाइयों ने नगर कोतवाल पर कोषाध्यक्ष को थप्पड़ मारने का आरोप लगाकर कालाआम चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जबकि नगर कोतवाल ने भाजपाइयों पर अभद्रता का आरोप लगाया। एसपी सिटी ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच का आश्वासन देकर भाजपाइयों को शांत किया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे लोग होली खेल रहे थे।

पुलिस की एक टीम कालाआम पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और यातायात के नियमों का पालन करने को कहा। इस बात पर तीनों लोग भड़क गए। उनमें से एक ने खुद को भाजपा का जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता बताया।
विज्ञापन


इस दौरान संजीव गुप्ता और पुलिसकर्मियों में झड़प हुई। विवाद बढ़ता देख काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने कालाआम चौकी के सामने सड़क पर बाइक खड़ी करके जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।

जाम की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी से भाजपाइयों ने कहा कि नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता को थप्पड़ मारा है। जबकि नगर कोतवाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। भाजपाइयों ने नगर कोतवाल को तत्काल चार्ज से हटाने की मांग की।

हंगामे की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल और चेयरमैन पति हितेश गर्ग भी पहुंच गए। दोनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने किसी तरह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाया।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संजीव गुप्ता का आरोप है कि नगर कोतवाल ने मुझे बीच चौराहे पर चांटा मारा है। हालांकि पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है। इसकी पुष्टि कालाआम चौराहे पर लगे सीसीटीवी में हो सकती है, लेकिन पुलिस ऐसा नहीं करेगी।

नगर कोतवाल ने हद पार की है। एसएसपी-एसपी सिटी को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इसमें हम लिखित में कार्रवाई करेंगे। इस मामले को आंदोलन का रूप देंगे। - हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन


मैंने भाजपा नेता को थप्पड़ नहीं मारा है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत है। भाजपा नेता ही मुझसे बतदमीजी कर रहे थे। - पोसीराम शर्मा, नगर कोतवाल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें