फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बात पर मार दी भाभी को गोली

Tue, 05 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
गोली लगने से घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर के मामूली विवाद में एक युवक ने अपनी भाभी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कानपुर रेफर किया गया है। महिला के पति की तहरीर पर दो सौतेले भाइयों व उनकी मां के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह की यह घटना जरिया थाना क्षेत्र के अतरौली गांव की है।
विज्ञापन


अतरौली गांव के कल्लू राजपूत की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी से एक लड़का नरेंद्र है। दूसरी पत्नी शिववती से दो लड़के सुरेंद्र व हरगोविंद हैं। उसकी दोनों पत्नियां व बच्चे एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। रविवार रात नरेंद्र की पत्नी इंदु (25) व सौतेली सास शिववती के बीच घर में कपड़े  टांगने की रस्सी को लेकर विवाद हो गया।

नरेंद्र का आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी इंदु बगीचे वाले खेत में भैंस चराने गई थी। वहां सौतेली सास शिववती से फिर झगड़ा हो गया। इसी बीच सौतेले भाई सुरेंद्र ने तमंचे से फायर झोंक दिया। दाएं कंधे में गोली लगने से इंदु घायल होकर वहीं गिर पड़ी।
विज्ञापन


वे लोग घायल इंदु को तुरंत सीएचसी सरीला ले गए। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जरिया ने बताया कि नरेंद्र की तहरीर पर उसकी सौतेली मां शिववती, सुरेंद्र व हरगोविंद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। महिला की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें