फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध में दो किशोरियों को हंसिया मारा

Sun, 15 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव में बीते शनिवार को खेतों में हरियाली लेने गईं किशोरियों ने जब छेड़खानी का विरोध करते हुए आरोपी को हंसिया मारा तो गुस्साए आरोपी ने दोनों किशोरियों को हंसिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को रात में स्थानीय सीएचसी लाया गया। हालत नाजुक देख
विज्ञापन


चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफ र कर दिया। गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी अपनी13 साल की बहन के साथ खेत में हरियाली लेने गई थी। तभी गंाव का नरेश पुत्र गनेशा अरहर के खेत में छिपकर बैठ गया। शाम को हरियाली लेकर बड़ी बहन जैसे ही आगे निकली। तभी युवक ने छोटी बहन को

पकड़ लिया। शोर मचाने पर बड़ी बहन हाथ में हंसिया लेकर बहन को बचाने दौड़ी और नरेश पर हंसिये से वार कर दिया। इससे आगबबूला युवक ने दोनो बहनों पर हंसिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे दोनों बहनें खेत में ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। नरेश के परिवारीजन उसको लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


जहां पुलिस ने सीएचसी भेजा। वहीं, दोनो, लड़कियों को परिवार के लोग देर रात वाहन से लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उनको उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। दोनों लड़कियों व युवक को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें