फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से एक और किसान की मौत

Thu, 30 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल बर्बादी के सदमे से एक और किसान की मौत हो गई। बताया कि बैंक का कर्ज होने से किसान परेशान था। उधर, मुआवजे की चेक न मिलने पर वृद्ध किसान गश खाकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


सुमेरपुर विकास खंड के पत्योरा गांव निवासी रणजीत सिंह (60) गुरुवार की सुबह फसल देखने खेत में गए थे। कम पैदावार देख सदमा लगा। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

भतीजे माखन सिंह ने बताया कि चाचा बैंक  के कर्ज से परेशान थे। उधर, कुंडौरा गांव के जयपाल ने बताया कि पिता शिवपाल (70) के नाम 24 बीघा खेती है। चना और अलसी की फसल बोई थी। बेमौसम बारिश ने फसल खराब हो गई।
विज्ञापन


बताया कि शिवपाल के भाई तातिया पाल और भतीजे मनफूल व पास के खेत मालिक बाबूलाल विश्वकर्मा को लेखपाल ने मुआवजे की चेकें दे दी थी।

शिवपाल ने गुुरुवार को लेखपाल से अपनी चेक मांगी तो कहा कि अभी उसकी चेक नहीं बनी है। यह सुनते ही शिवपाल गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें पीएचसी सुमेरपुर ले गए। इलाज के बाद उन्हें होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें