पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पुलिस सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों कीसमस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देशित किया। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले दो उपनिरीक्षक व सात आरक्षियों को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह नेकहा कि कर्मचारियों को अपने बीट में जाते समय वहां के हिस्ट्रीशीटरों तथा अपराधियों के बारे में पूर्ण जानकारी रखनी चाहिए तथा उनका भौतिक सत्यापन कर संबंधित थाने में जांच पर्ची काटनी चाहिए। जिससेअपराधियों का सत्यापन हो सके।
कहा कि अधिकारी व कर्मचारियों का जनता के प्रति अच्छा व्यवहार होना चाहिए। जबकि अपराधियों के प्रति कठोर रूख अपनाएं। कहा कि तामीला तथा जांच प्रार्थना पत्रों की सही जांच करने पर बल दें तथा प्रत्येक माह किए जाने वाले निर्धारित रिपोर्ट के संबंध में उन्हें अवगत कराएं।
पुलिस अधीक्षक ने मार्च माह में सराहनीय कार्य करने वाले सुमेरपुर थाने के सुरौली चौकी में तैनात आरक्षी अमरनाथ को एक हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र तथा प्रेमचंद्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जरिया थानाक्षेत्र के आरक्षी अवधेश कुमार, योगेश कुमार व लवसिंह, सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक रहीम बख्स व आरक्षी सगीर अहमद तथा राघवेंद्र सिंह तथा मुस्करा थानाक्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक हनुमान प्रसाद त्रिपाठी को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मेलन के बाद मुख्यालय में दंगा नियंत्रण स्कीम का पूर्वाभ्यास किया गया।