कुरारा विकासखंड क्षेत्र में जल्ला गंाव स्थित कालका माता मंदिर में
ऐतिहासिक जावारा जुलूस व मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले के
दूसरे दिन भी मंदिर में वीरा बतासा चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं की लंबी
लाइन लगानी पड़ी।
क्षेत्र के जल्ला गांव में प्राचीन कालका माता मंदिर
में हर वर्ष की तरह चैत्र की पूर्णिमा व परेवा पर जवारा जुलूस व मेले का
आयोजन हुआ। इसमें आसपास गांवों के लोग जवारे लेकर शामिल होते है और माता के
दरबार में जवारे चढ़ाते है। ग्रामीणों ने कहा कि इसमें दूसरे जनपदों के
श्रद्धालु भी शामिल हुए। जिनके रुकने के लिए कमेटी द्वारा पूरा इंतजाम किया
गया।
छोटी माता को विमान में बैठाकर पूर्णिमा व परेवा को कालका माता के
मंदिर में देवी गीतों के साथ लेकर चले। वही मंदिर में पांच दिवसीय मेले का
आयोजन होता है। रात में रामलीला का मंचन हुआ। मंदिर के पुजारी रामनारायण
कुशवाहा ने बताया कि जवारों के दिन कानपुर, औरेया, जालौन आदि जनपदों के
श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी करने आए।
पांच दिवसीय मेले में दुकानदारों के
लिए प्रकाश व पानी की व्यवस्था कमेटी द्वारा कराई गई। मंदिर में ग्रामीणों व
महिलाओं द्वारा वीरा बतासा चढ़ाने को भीड़ लगी रही।