फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई का राउटर फुंकने से लेनदेन ठप

Tue, 17 Mar 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा कस्बे की स्टेट बैंक  शाखा का राउटर फुंकने से सोमवार को पूरी तरह से बैंक के सभी कंप्यूटर ठप हो गए। बैंक के बाहर गेट पर ताला डालकर सूचना चस्पा कर दी गई कि तकनीकी खराबी से कार्य बंद है। अनुमान है कि मंगलवार को भी बैंक तकनीकी खराबी से काम काज संचालित नहीं होगा। जिससे प्रतिदिन लाखों के लेनदेन के साथ उपभोक्ताओं को इसकी परेशानी उठानी पड़ेगी। वहीं बैंक को भी भारी क्षति होगी।
विज्ञापन


स्थानीय स्टेट बैंक शाखा में प्रतिदिन 600-700 ग्राहक औसतन लेन-देन करते है। एक करोड़ से अधिक का बैंक व्यवसाय औसतन होता है। बैंक के प्रबंधक संचालन चंद्रपाल ने बताया कि दरअसल बीते कार्य दिवस तक काम होता रहा। लेकिन राउटर जिससे नेटवर्क संचालित होता है। इससे 6-7 काउंटर व एटीएम चलता है। इसकी खराबी के चलते सभी ठप हो गए।

सुबह बैंक कर्मी आए, लेकिन स्थिति खराब देख बैंक प्रबंधक स्वयं इस फूंके हुए राउटर को लेकर कानपुर रवाना हो गए। बैंक गेट में ताला डाल दिया और तकनीकि खराबी की नोटिस लगा दी गई। जहां व्यापारिक व आवश्यक कार्य वालों का लेनदेन प्रभावित हुआ। वहीं एटीएम भी ठप हो गया। व्यापारियों सहित आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन


इतना ही नही कसबे में बैंक आफ बड़ौदा का भी एटीएम खराब होने से मात्र एचडीएफसी बैंक का एटीएम खुला रहा। जिसमें भारी भीड़ रही। बैंक अधिकारी बताते है कि संभावता कल तक यह मशीन ठीक होकर आ जाएगी। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है इसमें दो दिन भी लग सकते है। आज पूरा दिन बैंक का कार्य ठप रहा और कल भी ठप होने की संभावना है।

राउटर क्या है जानिए
राउटर एक नेटवर्किंग उपकरण है। जिसका प्रयोग कई नेटवर्कों को जोड़ने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग विभिन्न मार्गों (रूट) तक पहुंचने और उनका पता लगाने के लिए किया जाता है। यह द्वितीय स्तर के विभिन्न उपकरणों के बीच एक सेतु का काम करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें