फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण ने बीएलओ को पीटा, मोबाइल तोड़ा

Fri, 21 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा क्षेत्र में पंचायत चुनाव में मतदाता सूचियों की भारी गड़बड़ी से लोग परेशान हैं। बैजेमऊ गांव में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का दबाव बना रहे ग्रामीण ने बीएलओ के साथ मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया।  शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक बीएलओ ने एसडीएम से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बैजेमऊ निवासी ग्राम पंचायत रोजगार सेवक दीनदयाल सिंह गांव में ही बीएलओ का कार्य देख रहे हैं। गुरुवार को वह मतदाता सूची में आपत्ति एवं विलोपन का कार्य प्राथमिक विद्यालय में कर रहे थे।

तब विद्यालय में शिक्षकों के साथ गांव के बल्लू सिंह, भूरा, कमलेश, रतिराम यादव आदि भी थे। तभी गांव का अर्जुन पुत्र गणेश शर्मा आया और 20 वर्ष से बांदा में रह रहे परिजनों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का दबाव बनाने  लगा।
विज्ञापन


इंकार कर प्रपत्र तीन भरकर जमा करने को कहा। इससे वह आक्रोशित होकर उसने मारपीट शुरू कर दी  और दीनदयाल का मोबाइल तोड़ दिया।

इसकी सूचना उपजिलाधिकारी को दी गई और शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह, टीचर नरेंद्र, देवशरन, छोटे खां, रोजगार सेवक राजेश, राजेंद्र आदि एक दर्जन से अधिक बीएलओ कार्य में लगे कर्मी उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अर्जुन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व  मारपीट का मामला दर्ज कराने की मांग की।

उपजिलाधिकारी प्रवीणा अग्रवाल ने  बताया कि बीएलओ के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं होगी। मामले की जांच के लिए उन्होंने संबंधित आरोपियों को बुलाया है। इसकी विस्तृत जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें