फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और शवदाह गृह का लोकार्पण, किया जनता को समर्पित

Fri, 14 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ कस्बे के दाई माता मंदिर से कंबू तालाब होकर औडे़रा रोड को जोड़ने वाली सीसी सड़क और मोक्षधाम के अंदर नवनिर्मित शवदाह गृह का लोकार्पण पूर्व सांसद एवं सदर विधायक महोबा राजनारायन बुधौलिया और क्षेत्रीय विधायक गयादीन अनुरागी ने किया।
विज्ञापन


नगर विकास मंच द्वारा आयोजित समारोह में पूर्व सांसद एवं सदर विधायक महोबा राजनारायन बुधौलिया, क्षेत्रीय विधायक गयादीन अनुरागी और ग्राम प्रधान रामदुलारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

विधायक राजनारायन बुधौलिया ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान अधूरे कार्यों को वह विधायक गयादीन के सहयोग से पूरा करा रहे हैं।

विधायक अनुरागी ने कहा कि अतरौलिया गांव के लोगों की मांग पर बुंदेलखंड विकास निधि से धन दिलाकर सड़क का निर्माण कराया। इसी तरह से मोक्षधाम में शवदाह निर्माण के लिए बीआरजीएफ योजना के तहत कार्य कराया गया।
विज्ञापन


इस दौरान नगर विकास मंच के अध्यक्ष डा. हरीओम नगाइच, बसंत महाराज, ईओ पालिका भारत सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रामरूप ओमरे, सुरेश खेबरिया, प्रधानाचार्य शिवबालक प्रजापति, चंद्रशेखर मिश्रा, रज्जू आर्य, अरुण तिवारी, केजी अग्रवाल, दुष्यंत राजपूत आदि लोग रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें