फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कार्यकत्रियों को लगाई फटकार

Wed, 18 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम संध्या तिवारी ने विकास खंड के लोहिया गांव गौहानी पनवाड़ी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनीं। डीएम ने सबसे पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की क्लास ली। बच्चों को पंजीरी न बांटे जाने पर उन्होंने फटकार लगाई।
विज्ञापन


 जिला कार्यक्रम अधिकारी को व्यवस्थाएं ठीक करने के कडे़ निर्देश दिए। जानकी प्रसाद ने बताया कि गांव में सोलर लाइटें लगी हैं, पर आधी रात के बाद ये बंद हो जाती हैं। इस पर डीएम ने डूडा के अधिकारी को बुलाकर समस्या का समाधान करने को कहा।

गांव के महेंद्र ने चकरोड पर कब्जा करने की शिकायत की। इसी बीच ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि गांव में एक भी शमशान नहीं है। गांव में जब किसी की मृत्यु होती है तो सड़क किनारे उसका अंतिम संस्कार किया जाता है। प्राइमरी स्कूलाें में रसोइए का काम करने वाली विमलेश, सुनयना ने बताया कि तीन महीने से उन्हें मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन


गांव की मन्नू देवी ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसकी जान के पीछे पडे़ हैं। मझगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया कि आए दिन उसे जान से मारने की धमकी मिलती रहती है।

चौपाल के दौरान डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी तुलसीराम कबीर, ग्राम प्रधान अनंत सिंह, सचिव रामस्वरूप ओमरे, एसडीएम रामअक्षयवर सिंह, सीओ सीताराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें