राठ मार्ग पर चंदुलीतीर के आगे एक बार फिर ट्रक के खराब होने पर गुरुवार को लंबा जाम लग गया। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। हल्केे व छोटे वाहन अन्य संकरे रास्तों से होकर गुजरे।
गौरतलब हो कि राठ हमीरपुर मार्ग संकरा व जगह-जगह खराब होने के कारण भारी वाहन तकनीकी खराबी आने के कारण बीच रास्ते में खड़े हो जाते हैं। जिससे जाम लगता है। कुछेछा तिराहे से कलौलीतीर तक सड़क गायब होकर बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है।
जिससे पैदल व बाइक सवार आएदिन गिरकर चुटहिल होते है। इसी मार्ग में मौरंग की खदान होने के कारण भारी वाहनों की भी इस मार्ग से आवाजाही होती है।
ओवरलोड वाहनों के कारण क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत लोक निर्माण विभाग ने अर्से से नहीं कराई है। जिससे मार्ग की स्थिति और भी दयनीय होती जा रही है।