फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौथिया मेले में महिलाओं ने जमकर की खरीददारी

Tue, 23 Dec 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर विकासखंड के गांव पौथिया में झाड़ू बाबा स्थान पर दो दिवसीय वार्षिक मेले की शुरूआत रविवार से हो गई। मेले में जहां महिलाओं ने जमकर खरीददारी की वहीं बच्चों ने झूलों व मिक्की हाउस का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


मेले के दूसरे दिन सोमवार को भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष उमड़ पड़े। मेले में घर गृहस्थी के सामान की दुकानों के अलावा छोटे-बड़े झूले भी लगाए गए हैं। महिलाओं ने ठंड को दरकिनार करते हुए झूला झूलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मेले के दूसरे छोर पर भजन संध्या का भी कार्यक्रम चल रहा है तो मेले में दीवारी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। यहां बने झाडूबाबा मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रसाद चढ़ाने का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के गांवो के लोग अपने निजी साधन बैलगाड़ी, ट्रैक्टर आदि से मेले में पहुंच रहे है। मंगलवार को भी मेला जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें