फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डिंग करते समय कार जली, तीन झुलसे

Tue, 23 Dec 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जल रही कार में सिलेंडर फटने से सड़क से निकल रहे बाइक सवार दंपत्ति सहित तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए। बिजली के तार भी टूट गए।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। मोहल्ला बमनपुरी के जावेद मैकेनिक की नगर के पीलीभीत रोड पर कार मरम्मत की दुकान है। जावेद ने बताया कि घाटमपुर क्षेत्र का एक किसान सोमवार को जैन कार सही कराने के  लिऐ खड़ी कर गया था। कार में पेट्रोल की भरी पड़ी बोतल की जानकारी कार स्वामी ने मिस्त्री को नहीं दी थी। देर शाम कार के पिछले हिस्से में वेल्डिंग करते समय पेट्रोल की बोतल आग लगने से फट गई। जिससे कार में आग लग गई। जल रही कार की चपेट में आने से उसके पास खड़ी मरम्मत के लिए आई नगर के दो अन्य लोगों की कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। अन्य कारों को बमुश्किल लोगों के सहयोग से हटा लिया गया। आग लगने की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान कार में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे जल रही कार की छत और सिलेंडर के टुकड़े दूर तक जा गिरे। घटना के समय बाइक से निकल रहे मोहल्ला बमनपुरी के हसनैन, उनकी पत्नी शाहजहां सहित तीन लोग आग की चपेट में आकर मामूली रूप से झुलस गए। कार की छत और सिलेंडर के टुकड़ों की चपेट में आकर बिजली के तार भी टूट गए। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें