शौचक्रिया को कस्बे से बाहर गई किशोरी को एक युवक ने दबोच कर उसके साथ अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों व किसानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद आरोपी को थाना पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता ने थाना में छेड़खानी
व दुष्कर्म करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।कस्बा निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे शौचक्रिया को बाहर गई। तभी मोहल्ले का खिलाड़ी यादव पुत्र जगत सिंह उसके पीछे लग गया और पास के ही एक खेत में छिपकर बैठ गया। जैसे ही शौच क्रिया से निवृत्त होकर किशोरी
खेत से निकलने लगी। आरोपी ने उसे धर दबोचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया। इस पर खेतों में रखवाली कर रहे किसानों ने उसे ललकारा तो आरोपी मौके से भागने लगा। जिस पर किसानों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया और उसकी
जमकर पिटाई कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी एमपी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया है। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर मनचले के खिलाफ धारा 354 पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।