फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम गुप्ता सावन सुंदरी बनीं

Sun, 23 Aug 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ओमर वैश्य महिला मंडल ने वार्षिक कार्यक्रम के तहत सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाएं लहंगा चुन्नी पहने नजर आ रही थी।
विज्ञापन


 आर्यसमाज स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम मौदहा प्रवीणा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। मंडल की अध्यक्ष  भावना ओमर ने सभी का फूलों से स्वागत कर कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी कन्या, पत्नी और माता तीनों रूपों में पूजनीय है।

तो उसे शिक्षा और सुरक्षा जरूर मिलनी चाहिए। नारी सेवा व सद्भावना की प्रतीक है। कोई भी समाज  नारी की शक्ति व सहयोग के अभाव में अपने अपेक्षित उद्देश्य को कभी प्राप्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन


संरक्षिका छाया ओमर ने कहा कि महिला मंडल का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना है। रानी ओमर ने कहा कि आज की  बुनियादी जरूरत है कि समाज की महिला शक्ति पढ़ लिखकर अपने रास्ते खुद चुने।

इसके बाद सावन सुंदरी का ताज पूनम गुप्ता को दिया गया जिन्हें मुख्य अतिथि ने ताज पहनाया। इस दौरान नेहा ओमर, मीना, विनीता, मंजू, कुमकुम,  रेखा, रीता, चमेली, निधी, सुलेखा, एसडीएम मौदहा प्रवीणा अग्रवाल, एएसपी आदित्यप्रकाश की पत्नी सीमा वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें