क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक झांसी ने बुधवार को कस्बे के रेलवे स्टेशन का
निरीक्षण कर कमियां पाए जाने पर अधिकारियों को जमकर लताड़ा। उन्होंने
कस्बा वासियों की मांग पर दूसरी टिकट खिड़की खोलने व दुर्ग तथा गरीब रथ के
ठहराव की मांग पर हेड क्वार्टर को पत्र लिखने की बात कही।
बुधवार को
क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक एसके अग्रवाल दिन के करीब एक बजे कस्बे के रेलवे
स्टेशन पर अपनी निजी ट्रेन से पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन व भवन का
निरीक्षण कर रैक प्वाइंट को पुन: खोलने के लिए अधीनस्थों से चर्चा की।
साथ
ही फैक्ट्री एरिया में संचालित फैक्ट्री मालिकानों से रैक की डिमांड भेजने
की बात कही। कई अभिलेखों में गड़बड़ी होने पर अधिकारियों को फटकारा। इसके
साथ ही रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने के बावजूद बाइक सवारों के निकलने
पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के पश्चात नगर व्यापार
मंडल की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। नगर व्यापार मंडल, सपा व्यापार सभा के
जिलाध्यक्ष नंद किशोर, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा
पुष्पराज सोनी ने ज्ञापन सौंपे।
जिसमें टिकट खिड़की दूसरी खोलने, दुर्ग व
गरीब रथ के स्टापेज के लिए तथा इलाहाबाद से होकर चलने वाले रीवांचल
एक्सप्रेस को रूट चलाने की मांग की। इस दौरान नगर व्यापार मंडल के
अध्यक्ष महेश गुप्ता, महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता,
रोहित शिवहरे, म़ृत्युंजय गुप्ता, संतराम सहित बड़ी संख्या में कस्बे के
लोग मौजूद रहे।
डीआरएम ने दूसरी टिकट खिड़की खोलने का आश्वासन दिया। साथ ही
गरीब रथ व दुर्ग एक्सप्रेस के ठहराव के लिए हेड क्वार्टर से बात करने की
बात कही।