नवरात्र की अष्टमी पर जहां देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जमकर नारियल
फोड़कर मन्नतें मानीं। वही कन्या भोज के भी जगह-जगह आयोजन हुए। इसके साथ
ही देवी मंदिरों में अचरी गायन हुआ।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर
शुक्रवार की सुबह से मुख्यालय के हाथी दरवाजा स्थित काली माता, सैयदवाड़ा
स्थित कालीमाता मंदिर, गौरादेवी, शीतला माता, चौरादेवी, देवादास मंदिर,
दुर्गा मंदिर, बड़ी देवी मंदिर समेत आदि मंदिरों में सुबह से जलाभिषेक कर
नारियल चढ़ाने का दौर जारी रहा।