फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजरे में फायरिंग, एक की मौत

Thu, 14 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतिभोज पर आयोजित मुजरे के दौरान नशे में टुन्न युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली पास ही खड़े होकर मुजरा सुन रहे दूसरे युवक को जा लगी। परिजन उसे झांसी ले जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना जरिया के कैमोखर गांव निवासी देवनारायण लोधी के पुत्र अंगद की 14 मई को शादी है।  शादी से पहले मंगलवार को मायन प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। खाना खाने के बाद रात में मुजरा चल रहा था। पांच युवतियां फिल्मी गीतों पर ठुमके लगा रही थीं।

कुछ युवक नर्तकियों के साथ डांस कर रहे थे। इसी बीच अंगद के रिश्तेदार नदना गांव निवासी नरेंद्र लोधी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच एक गोली पास ही खड़े होकर मुजरा सुन रहे गोहांड कस्बा निवासी लल्लू (30) पुत्र नारायण लोधी की पीठ में जा लगी।
विज्ञापन


युवक को गोली लगने से हड़कंप मच गया। नाच गाने का कार्यक्रम बंद हो गया। मौके  पर मौजूद लोग उसे राठ सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

जरिया थानाध्यक्ष अमर सिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें