फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Fri, 01 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-बांदा रेल लाइन पर चंद्रावाल पुल के निकट गुरुवार की सुबह अधेड़ क ा कटा शव पुलिस ने बरामद किया। इसकी शिनाख्त छिमौली गांव निवासी राजबहादुर (45) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छिमौली गांव के राजबहादुर यादव की गांव में रंजिश चल रही थी। रिश्तेदार सूरजबली यादव ने बताया कि बीती शाम राजबहादुर अपना गल्ला कतराने गया था। खेत से बोरा लेने घर आया तो खदेड़कर उस पर फायर किया गया लेकिन वह बच निकला। बाद में अकेला होने पर उसकी हत्या कर दी गई और शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया।

हालांकि इसकी एफआईआर कोतवाली में नहीं की गई है। कोतवाल हवलदार सिंह ने बताया कि उन्हें चंद्रावल पुल के निकट रेल लाइन पर ट्रेन से कटे राजबहादुर का शव मिलने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


बीती शाम उसे खदेड़ने और फायर करने या किसी अन्य झगड़े की सूचना नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें