कोतवाली क्षेत्र के टिटहरी डाड गांव में विवाहिता
फांसी से लटकी मिली। महिला के पिता का आरोप है कि दहेज में बाइक की मांग
पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी बेटी की पिटाई कर फांसी पर लटका दिया।
उसने पति समेत तीन लोगों को नामजद किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने
मामला दर्ज कर लिया है।
टिटहरी डांड गांव के जितेंद्र सिंह निषाद
की शादी बांदा जनपद के चिल्ला थाना के गांव पारा निवासी चुन्नीलाल की बेटी
रमादेवी से वर्ष 2011 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही रमा और उसका पति
जितेंद्र गुजरात मजदूरी के लिए चले गए। दोनों होली के दो दिन पहले ही गांव
लौटे थे।
12 मार्च को रमा का पिता चुन्नीलाल बेटी को लेने आया था,
लेकिन ससुराल वालों ने रमा को उसके साथ मायके नहीं भेजा। अगले दिन यानी 13
मार्च को चुन्नीलाल घर के लिए निकला। रास्ते में उसे पता चला कि रमा ने
फांसी लगाकर जान दे दी। वह तुरंत बेटी की ससुराल टिटहरी डाड पहुंच। उसने
देखा कि रमा के शरीर में चोट के निशान हैं।
उसने कोतवाली पहुंचकर
पुलिस को तहरीर दी। चुन्नीलाल ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले दहेज में
बाइक मांग रहे थे। उसने कहा कि स्थिति ठीक होने पर वह बाइक देने प्रयास
करेगा। गुजरात से आने के बाद वह बेटी को लेने गया, लेकिन ससुराल वालों ने
कहा कि बाइक देने के बाद भी उसे ससुराल भेजेंगे।
आरोप लगाया कि
उसकी बेटी को पति जितेंद्र, देवर काना और ससुर रामकृपाल ने मारपीट कर फांसी
पर लटका दिया। पुलिस ने रात में ही मामला दर्ज कर लिया। क्षेत्राधिकारी ने
मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।