फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रत रख पति की मांगी लंबी उमर

Thu, 17 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरि तालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने घरों में गौरा-पार्वती की मिटटी से बनी प्रतिमाएं के सामने रात भर जागरण कर भजन कीर्तन किया। सुबह ब्रह्म बेला में नदियों और पोखरों में पूजा अर्चना कर विसर्जन किया।
विज्ञापन


बुधवार की शाम सुहागिनों ने हर तालिका तीज पर निर्जला व्रत रखा। घरों में शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु तथा कुंवारी कन्याओं ने सुयोग्य वर पाने के लिए भगवान शंकर पार्वती की उपासना कर जागरण किया। सुबह महिलाओं ने चौपरा मंदिर तालाब जाकर टोकरी में मिट्टी से बनी गौरा पार्वती की प्रतिमाएं रख उन्हें विसर्जित किया।

इसके बाद भगवान शंकर का जलाभिषेक कर अन्न जल ग्रहण किया। हर तालिका तीज पर चौपरेश्वर मंदिर तालाब सहित कस्बे के तालाबों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। रामलीला मैदान में बघराजन देवी मंदिर समिति द्वारा कराए आर्केस्ट्रा पार्टी का आनंद लोगों ने सारी रात लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें