फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों के बल पर गल्ला व्यापारी को लूटा

Fri, 09 Feb 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी देते व्यापारी संदीप अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राठ-महोबा मार्ग पर गिरवर चौकी के पास गुरुवार देर रात झांसी से लौट रहे गल्ला व्यापारी से छह बदमाशों ने 55 हजार रुपये और लाखों के जेवर लूट लिए। डराने के लिए साथ मौजूद युवक को पीटा और हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन


कस्बे के पठनऊ मोहल्ला निवासी गल्ला व्यापारी शैलेंद्र अग्रवाल उर्फ सोनू पुत्र प्रेमचंद्र, सचिन अग्रवाल पुत्र लालजी प्रसाद, रामजी बुधौलिया पुत्र कालका गुरुवार रात करीब दस बजे कार से झांसी से रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। करीब दस बजे राठ-महोबा मार्ग पर मझगवां थानाक्षेत्र की गिरवर चौकी के पास बदमाशों ने सड़क पर कीलें बिखरा दीं। इससे कार का पहिया पंचर हो गया।

शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पंचर होने पर उन्होंने कार रोकी और सभी लोग बाहर आए। इसी दौरान असलहों से लैस छह बदमाशों ने उन्हें घेरकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने सचिन को जमकर पीटा और हवाई फायरिंग की। इसके बाद शैलेंद्र से 55 हजार रुपये, 70 ग्राम वजन सोने की दो जंजीर और तीन सोने की अंगूठी लूट कर ले गए। इसके बाद बदमाश भाग गए। व्यापारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थानाध्यक्ष मझगवां को तहरीर दी है। लूट की इस घटना से आस पास के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मझगवां सीएल चौधरी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है तथा घटना का सुराग लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें