चैत्र मास के नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र पर्व की
तैयारियां शुक्रवार की देर शाम तक चलती रहीं। देवी मंदिरों को सजाया-संवारा
जाता रहा। मंदिरों में साधु-संतों का जमावड़ा लगने लगा। उधर, देवीभक्त
पूजा-सामग्री की खरीददारी मेें रमे देखे गए।
इस बार नवरात्र आठ दिन के
पड़ रहे हैं। जगतजननी मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की होने वाली पूजा
अर्चना के लिए उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को आराधना में दिक्कतें न होने
पाए, इसके लिए मंदिर कमेटियां तैयारियों को अंतिम रूप देती रहीं। नगर में
चौरादेवी, गौरादेवी, दुर्गा मंदिर, देवादास मंदिर में जहां नवरात्र पर भारी
भीड़ उमड़ेगी वहीं सुभाष बाजार में नवयुवक संघ द्वारा विशाल पंडाल सजाकर
देवी प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी अंतिम दौर में है।
बाजार वाले मार्ग
को भी आयोजकों ने दुल्हन की तरह किरन बेल व इलेक्ट्रानिक झालरों से सजाया
गया है। कमेटी के सूर्य कुमार तिवारी, सुरेश सचान, लाला धुरिया सहित अन्य
ने बताया कि शनिवार से प्रतिदिन रासलीला व रामलीला का आयोजन कराया जाएगा।
उधर,
जलालपुर क्षेत्र में भेड़ी गांव स्थिति मां माहेश्वरी माता के मंदिर में
श्रद्धालुओं का तांता लगेगा, मेला परिसर दुकानों से सज चुका है। इस प्राचीन
मंदिर में 15 दिवसीय मेला शनिवार से शुरु हो जाएगा। इसको लेकर मंदिर परिसर
में सोने-चांदी से लेकर बर्तन, मिठाई जैसी दुकानों का लगना जारी है। मेला
कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि सफाई व्यवस्था पूरी हो
चुकी है।