फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाआरती में उमड़ी भक्तों की भीड़

Sun, 05 Jul 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय के पातालेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें मां की आरती के साथ भक्तों ने भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर हर तरह के नशे से दूर रहने की लोगों को सलाह दी गई।
विज्ञापन


महाआरती कार्यक्रम में भक्तों को संबोधित करते हुए उप्र संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमाचरन यादव ने कहा कि आज का समाज जनमानस नाना प्रकार की बुराइयों में लिप्त है। उसे यह एहसास ही नही है कि कितना पतन हो रहा है।

अनंतराम शिवहरे ने कहा कि समाज में तमाम बुराइयां व्याप्त हैं। छोटे-छोटे बच्चे गुटखा, तंबाकू जैसा घातक नशा ग्रहण कर रहे हैं। अगर यह बंद नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब हमारी आने वाली पीढ़ी व्यसनों में पड़कर अपना भविष्य अंधकारमय कर चुकी होगी। कहा कि अभी समय है।
विज्ञापन


जब हम सुधरेंगे तभी हम अपनी पीढ़ी को सुधार कर सकेंगे। अंत में संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरण में सहयोग प्रदान करें।

जिससे समाज में फैला हुआ अनीति, अत्याचार दूर हो सके । इस मौके पर मां भक्तों ने भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिवम शर्मा, विनीत पाल, अजय शिवहरे, कमल सिंह कुशवाहा सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें