फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में उरई को करारी शिकस्त

Fri, 06 Feb 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में शुरू हुए स्टार क्रिकेट चैलेंज कप के  सिल्वर जुबली टूर्नामेंट के पहले दिन उरई और गोरखपुर की टीम के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन


गोरखपुर की टीम ने उरई को 80 रन से हरा दिया। विधायक गयादीन अनुरागी ने मैच का उद्घाटन किया। इस मौके पर कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेेले। शनिवार को कानपुर और इंदौर के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


महिपाल सिंह क्रीड़ास्थल में शुरू हुए 25वें क्रिकेट कप का उद्घाटन विधायक गयादीन अनुरागी ने किया। इस मौके पर कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ होता है।

साथ ही एकता के साथ-साथ संगठन मजबूत होता है। उद्घाटन मैच में उरई ने टॉस जीतकर गोरखपुर की टीम को बल्लेबाजी करने को कहा। गोरखपुर की टीम ने 20 ओवर में 176 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य को पीछा करते हुए उरई की टीम 97 रन पर सिमट गई। गोरखपुर के बालर अमन मैन आफ द मैच रहे। शनिवार को कानपुर और इंदौर के बीच मैच खेला जाएगा।

अंपायरिंग मानिक गुप्ता कानपुर और जयनारायण राजपूत ने की। इस मौके पर रिमझिम फैक्ट्री के डायरेक्टर मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें