भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को जिला
अधिवक्ता संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। मतदान स्थल के बाहर
प्रत्याशियों ने पंडाल लगाकर अधिवक्ताओं का जमकर स्वागत सत्कार किया और
आखिरी समय तक अपने पक्ष में करने में जुटे रहे। बार भवन में मतदान और
मतगणना के दौरान वक ीलों का हुजूम इकट्ठा रहा। मतदान को लेकर तहसील मार्ग
पर दिनभर यातायात बाधित रहा।
गौरतलब हो कि जिला बार संघ के अध्यक्ष पद
के रामसिंह राजपूत, लखनलाल अहिरवार व गणेश पांडेय के बीच मतदान हुआ।
जबकि
महामंत्री पद के लिए रामबाबू अवस्थी, कृष्ण सिंह चंदेल व बृजनारायन
द्विवेदी के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए ज्ञानप्रकाश गुप्ता, धर्मराज
सिंह, संयुक्त सचिव के लिए अजयशंकर तिवारी, बाबूराम निषाद, सुघराज सिंह
कुटार व चंद्रप्रकाश गोस्वामी चुनाव मैदान में हैं।
इन्हीं पदों के लिए
चुनाव हो रहा है। जबकि अन्य पदों पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा
चुके हैं। आखिरी समय तक मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने कोई कसर
बाकी नहीं छोड़ी।
अध्यक्ष व महामंत्री पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों
ने मतदान स्थल केबाहर सड़क किनारे बड़े बड़े पंडाल लगाए। इन्हीं पंडालों के
जरिए साथी मतदाता वकीलों को आकर्षित करते रहे।
अधिवक्ता मतदाताओं ने कहीं
ठंडा पेय गटका तो कहीं गर्म चाय के साथ लंच भी हजम किया। तहसील मार्ग संकरा
होने के कारण दिनभर जाम जैसी नौबत बनी रही। मतदान में कोई व्यवधान न हो
इसके लिए सीओ सीताराम के नेतृत्व में कोतवाल पीके यादव सहित पुलिस बल मतदान
स्थल पर डटा रहा।