फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर दलित परिवार को पीटा

Fri, 16 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
एसपी को शिकायत देने जाता पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैपुराकला में गुरुवार देर रात दबंगों ने एक दलित परिवार के घर में घुस कर दो महिलाओं सहित छह लोगों को बेरहमी से पीटा। 100 नंबर पर सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


रैपुराकला निवासी कालीचरन पुत्र आलम अहिरवार का गांव के ही घनश्याम से पुराना विवाद है। गुरुवार देर रात घनश्याम ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ कालीचरन के घर में धावा बोल दिया। लाठी डंडों व धारदार हथियारों से लैस दबंगों ने कालीचरन उसके भाई हलकाई, मां गोमती के साथ बुरी तरह मारपीट की। चीखपुकार सुन बीच बचाव करने दौड़ी दो महिलाओं को भी दबंगों ने बेरहमी से पीटा।

मारपीट के दौरान कालीचरन ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर नहंी पहुंची। शुक्रवार की सुबह कालीचरन ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ एसपी गौरव सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि दबंगों की मारपीट व गाली गलौज से वह बुरी तरह भयभीत हैं। दबंग गांव में न रहने देने की धमकी दे रहे है। पीड़िताें ने मामले की जांच कराकर घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें