फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरियों से गैंग रेप

Wed, 15 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रेम संबंध होने की वजह से युवक ने एक किशोरी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। किशोरी उसके बताए स्थान पर गई तो वह उसे बाइक से चंदौखी के जंगल में ले गया। बाइक पर उसका मौसेरा भाई भी था। वहां पर उन दोनों ने गैंग रेप किया। बुधवार की सुबह किसी प्रकार से किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटकर महमूदपुर गांव पहुंची। वहां पर गांव की महिलाओं को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।  कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है। उधर, मुस्करा थाना क्षेत्र में भी किशोरी से गैंग रेप की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


स्थानीय कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी का सुमेरपुर थाने के चंदपुरवा गांव निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस पर मंगलवार की शाम करीब चार बजे युवक ने किशोरी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। किशोरी अपने घर से निकलकर मुख्यालय आ गई। वहां पर इंतजार कर रहा युवक अपने मौसेरे भाई कबरई थाना कहरा गांव निवासी के साथ किशोरी को बाइक पर बैठाकर चंदौखी गांव के जंगल ले गया। जहां दोनों ने दुराचार किया। आरोपियों के चंगुल से छूटी किशोरी किसी तरह बुधवार की सुबह करीब पांच बजे महमदूपुर गांव के बाहर खलिहान में खड़ी रो रही थी। वही शौच को गई गांव की महिलाओें ने उससे जानकारी ली। उसने महिलाओं को घटना के बारे में बताया।  गांव के चौकीदार बडडवा ने कुछेछा चौकी प्रभारी अनिल सिंह को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अपने साथ ले आई। इसके बाद उसके घरवाले भी वहां पहुंच गए। पीड़िता ने बताया कि चंदपुरवा गांव निवासी युवक से उसकी बातचीत होती थी। उसने उसे मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ विश्वासघात किया।

बताया कि युवक ने रात में उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह काफी देर तक बेहोश रही। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें भेजी हैं। मामले की जांच चल रही है। अभी तक पीड़िता ने तहरीर नहीं दी है। मुस्करा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा निवासी 16 वर्षीय किशोरी 11 जून को शाम छह बजे मुख्य बाजार में सामान खरीदने गई थी। सामान खरीदकर घर लौटते समय रास्ते में कस्बे के ही नीसू व विक्की ने बाइक में जबरन बैठा लिया और एक मकान में ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपियों ने उसके कुछ अश्लील फोटो भी मोबाइल से खींच लिए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो फोटो वाट्सएप में डाल देंगे।
विज्ञापन


भय से दो दिनों तक किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी। तीसरे दिन उसने घटना के बारे में मां को बताया। पीड़िता कापिता दिल्ली में मजदूरी करता है। उनको फोन से इस घटना की जानकारी दी। इस पर बुधवार को पिता के आ जाने पर किशोरी माता-पिता के साथ थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। इस पर दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष जीएस दुबे ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। बताया कि एक आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें