फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान से गुस्साए दुकानदारों ने लगाया जाम

Mon, 22 Dec 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर मुख्यालय में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान पालिका के पास से शुरू हुआ। बस स्टैंड के आसपास सड़क किनारे रखीं गुमटियां जेसीबी ने तोड़ीं, वहीं कुछ दुकानदारों ने विरोध कर बस स्टैंड पर सांकेतिक जाम लगाया।
विज्ञापन

 
नगर की सड़कों के  किनारे रखी गुमटियां व टट्टर हटाने के लिए नगर पालिका बीते कई दिनों से दुकानदारों को चेतावनी दे रही थी।  बस स्टैंड पर सड़क किनारे नाला के ऊपर दुकान रखे दुकानदार धंधा चालू रखे।

लेकिन सोमवार को जैसे ही नगर पालिका के सफाई कर्मी जेसीबी लेकर निकले तो दुकानदार सचेत हुए। जेसीबी ने अतिक्रमण किए दुकानों को हटाया और वाहनों में लादकर पालिका में फेंक दी।
विज्ञापन


उधर दुकान हटाए जाने से नाराज दुकानदारों ने रोडवेज के सामने जाम लगा दिया। दुकानदार भेदभाव का आरोप लगा रहे थे। कोतवाल ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। अतिक्रमण हटाने का काम शाम तक जारी रहा।

शाम को लोनिवि कार्यालय के पास मीट की दुकानों पर भी बुलडोजर चला। यहां बाउंड्री से सटाकर बनाए गए पक्के निर्माण को पालिका की जेसीबी ने ढहा दिया।

अभियान के दौरान  उप जिलाधिकारी प्रवीणा अग्रवाल के साथ अधिशाषी अधिकारी वीपी यादव, सीओ सदर वीएन राय के साथ कोतवाली के अलावा अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें