सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भोर से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो
गया। भक्तों के जय बम बम भोले के उद्घोष से दिन भर शिवालय गूंजते रहे।
वहीं सपेरों की भी चांदी रही।
सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों ने
मुख्यालय के प्राचीन पातालेश्वर, संगमहेश्वर आदि शिवालयों में जाकर
जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर पूजन अर्चना की।
सैकड़ों की संख्या में व्रतधारी
भक्त नंगे पैर शिवालय दर्शन करने पहुंचे। दोनों मंदिरों में दर्शन के
भक्तों को घंटाें लाइन भी लगानी पड़ी। पातालेश्वर व संगमहेश्वर मंदिर में
इन दिनों मेले जैसा माहौल है।
इसके साथ ही बाहरी सपेरे भी इन दिनों काफी
संख्या में आ गए हैं। जो बीन बजाकर घर घर व दुकानों में जाकर नागदेवता के
दर्शन करा रहे हैं।