बिना आधार कार्ड अब किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल
सकता। खासकर स्कूली बच्चों को बिना आधार नंबर के वजीफे की सुविधा भी नहीं
मिलेगी। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित कार्ड बनवाने के आदेश दिए
हैं, लेकिन यहां अभी तक आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई
है।
जिले में एक लाख 13 हजार 647 परिषदीय बच्चों को आधार कार्ड देना है।
इतने कम समय में यह काम पूरा हो पाना किसी भी दशा में संभव नहीं लग रहा
है। क ौन-सी संस्था यह काम करेगी, इसका भी अब तक चयन नहीं हो सका है।
शासन
ने परिषदीय स्कूलों के सभी बच्चों का स्कूलों में ही आधार कार्ड बनवाने का
निर्णय लिया है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। यह काम 31 अगस्त तक
पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
समय से पूरा होने में मात्र 21 दिन ही शेष
बचे हैं और 1,13,647 बच्चों को आधार कार्ड बनाना है। इतने कम समय में यह
काम पूरा हो पाना संभव नहीं है। ध्यान दे कि जिले में आधार कार्ड
बनवाने की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं की गई है।
इससे विभाग की लापरवाही
जगजाहिर हो रही है। अब तक संस्था तक तय नहीं किया गया है।
बेसिक शिक्षा
अधिकारी डा.इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के
लिए निर्देश मिले हैं। इसके लिए सूची तैयार कर ली गई है। अभी आधार कार्ड
बनवानी वाली संस्था का चयन नहीं हुआ है।