फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ पड़े भक्त

Tue, 11 Aug 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भोर से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों के जय बम बम भोले के उद्घोष से दिन भर शिवालय गूंजते रहे। वहीं सपेरों की भी चांदी रही।
विज्ञापन


सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों ने मुख्यालय के प्राचीन पातालेश्वर, संगमहेश्वर आदि शिवालयों में जाकर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर पूजन अर्चना की।

सैकड़ों की संख्या में व्रतधारी भक्त नंगे पैर शिवालय  दर्शन करने पहुंचे। दोनों मंदिरों में दर्शन के भक्तों को घंटाें लाइन भी लगानी पड़ी। पातालेश्वर व संगमहेश्वर मंदिर में इन दिनों मेले जैसा माहौल है।
विज्ञापन


इसके साथ ही बाहरी सपेरे भी इन दिनों काफी संख्या में आ गए हैं। जो बीन बजाकर घर घर व दुकानों में जाकर नागदेवता के दर्शन करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें