विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट
एसोसिएशन 16 फरवरी से आंदोलन कर रहा है। बुधवार को सरकारी अस्पतालों के
फार्मेसिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। साथ ही
मांगों का ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।
एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. कौशलकिशोर
सचान और मंत्री अजय कु मार शिवहरे ने बताया कि फार्मेसिस्टों की विभिन्न
मांगे लंबित हैं। इनका अब तक निस्तारण नहीं किया गया है। इसी के विरोध में
16 फरवरी से आंदोलन किया जा रहा है। 9 मार्च से 13 मार्च तक दो घंटे का
कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया जा रहा है।
कहा कि इसके बाद भी
मांगे नहीं मानी गईं तो 8 अप्रैल को स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ में
प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही आंदोलन को जारी रखने की लिए आगे की रणनीति
बनाई जाएगी। बुधवार को फार्मेसिस्टों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया।
दो
घंटे के कार्य बहिष्कार से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।
मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा गया। इस मौके पर प्रांतीय
उपाध्यक्ष डॉ. एससी शिवहरे, डॉ. संजीव त्रिपाठी, डॉ. योगेंद्र यादव, डॉ.
दिनेश सचान, डॉ. ललित वर्मा, डॉ. सीएल गौतम, डॉ. रमेशचंद्र तिवारी, डॉ.
अनूप वर्मा, डॉ. डीसी सचान, डॉ. केसी उमराव, डॉ. वीएल गुप्ता, डॉ. मुखराम
सचान भी मौजूद रहे।