फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से वकील की मौत

Mon, 18 Mar 2019 11:48 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
सदर अस्पताल में घायल महिला से जानकारी लेता दरोगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपड़े खरीदकर पत्नी के साथ बाइक से गांव जा रहे दंपति को राठ रोड़ पर शंकरी पीपल के पास बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची कुछेछा पुलिस ने घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बिवांर कस्बा निवासी राजू यादव (30) पुत्र मान सिंह सोमवार को अपनी पत्नी रेनू (28) के साथ शहर कपड़े लेने आया था। वापस घर जाते समय राठ रोड स्थित शंकरी पीपल के पास सामने से आ रहे बेकाबू डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार राजू की मौके पर मौत हो गई। वहीं महिला रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थी। जानकारी पर पहुंची कुछेछा पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां डाक्टरों ने वकील को मृत घोषित कर दिया। वकील के बड़े भाई मानवेंद्र ने बताया कि राजू कालपी में रहकर वकालत करता रहा था। इधर पिछले एक साल से घर पर ही रह रहा था। बताया कि वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। छह साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके एक तीन माह का बच्चा है। बताया उनके पिता अध्यापक हैं। घटना के बाद डंपर चालक भाग निकला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली केपी सिंह का कहना है कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें