फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी गीतों पर डांडिया नृत्य कर मचाया धमाल

Thu, 26 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला शक्ति संस्था ने नवरात्र पर एक पैलेस में डांडिया नृत्य का आयोजन किया। महिलाएं माता रानी के भजनों पर जमकर झूमीं। फिर महिला जागरूकता और उत्थान विषय पर एक गोष्ठी हुई।
विज्ञापन


मंगलवार की रात महिलाओं मैया पांव पैजनियां, मैया का चोला है रंगला, मैया ने बुलाया आदि भक्ति गीतों पर महिलाओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं विचार गोष्ठी में महिला शक्ति संस्था की संस्थापक अध्यक्ष ममता रवि गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्कृति में मातृ शक्ति की पूजा करना सिखाया गया है।

कहा कि महिलाएं अपने को अबला न समझें। कहा कि माता दुर्गा, माता चामुंडा आदि नारी शक्ति का ही रूप हैं। बताया कि महिला शक्ति संस्था महिलाओं तथा बच्चियों की शिक्षा सहित उन्हें स्वावलंबी बनाने में सतत प्रयत्नशील है। इस दौरान स्वर्णलता सांवल, निशी पुरवार, सुरभि मिश्रा, दीप्ती गुप्ता, गीतिका महेश्वरी, पद्मा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें