फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्धा जली, मौत

Thu, 26 Mar 2015 12:30 AM IST
दातागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में एक वृद्धा की जलकर मौत हो गई। जिस समय घटना हुई वृद्धा का एक पुत्र भी घर में मौजूद था। ऐसे में घटना सवालों के घेरे में है। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी वृद्धा के पति बुधवार शाम किसी काम से दातागंज आए थे। घर में वृद्धा और उनका पुत्र था। देर शाम संदिग्ध हालात में बुजुर्ग महिला की जलने से मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि वह चूल्हे पर खाना बनाते समय आग की चपेट में आ गई। सवाल यह भी उठ रहा है कि घर में मौजूद उनके पुत्र ने उनको बचाने की कोशिश क्यों नहीं की? इंस्पेक्टर कोतवाली दातागंज वीरपाल सिरोही ने बताया कि परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। वृद्धा का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। इधर, घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें