फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में बंटे नगर पालिका के सभासद

Sat, 31 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के सभासद दो खेमों में बंटते नजर आ रहे हैं। सभासदों के एक गुट ने बीते दिनों एडीएम को ज्ञापन देकर निर्माण कार्यों के टेंडरों को यह कहकर रोक लगाने की मांग की थी कि उक्त टेंडरों में धनराशि को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया है। इस मामले को लेकर सभासदों का दूसरा गुट आमने आ गया है।
विज्ञापन


पालिका परिषद के सभासदों ने जिलाधिकारी संध्या तिवारी को दिए ज्ञापन में बताया कि 17 जनवरी को कुछ सभासदों ने दुर्भावनावश नगर में होने वाले विकास कार्यों को लेकर एडीएम को ज्ञापन दिया था। जिस पर एडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने एक समिति गठित कर जांच के आदेश दिए थे।

मगर अभी तक प्रकरण पर कोई रुचि व तत्परता नहीं दिखाई दी। बताया कि निर्माण कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जबकि वित्तीय वर्ष के समाप्त होने को है। सभासदों ने रोकी गई निविदाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की है। जिससे नगर का विकास कार्य कराया जा सके।
विज्ञापन


ज्ञापन देते समय सभासद अनीस अहमद, उमादेवी, माधुरी, रामजी, शशिभूषण पाल, रानी ओमर, उर्मिला, अर्चना सिंह, निगहत बानो, संजय धुरिया, अनिल कुमार, महेश, विकास सचान, बब्लू यादव, सविता गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें