फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fri, 02 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
 कक्षा दसवीं में पढ़ रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र कस्बे से सटे अतरौलिया गांव में एक किराए के  मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें किसी युवती से प्रेम संबंध का जिक्र है।
विज्ञापन



महोबा जनपद के बिएट गांव निवासी रघुवीर रैकवार का 17 वर्षीय पुत्र रविकरन कस्बे के बीएनवी इंटर कालेज में दसवीं का छात्र था। रविकरन अतरौलिया गांव में राम आसरे के मकान में किराए से रहता था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे रविकरन का एक दोस्त उससे मिलने के लिए आया। दरवाजा खटखटाने के बाद जब नहीं खुला तो वह वापस चला गया। दरवाजा न खुलने पर मोहल्ले के लोगों को आशंका हुई तो किसी तरह से दरवाजे के अंदर हाथ डाल खोला।
विज्ञापन


रविकरन छत पर एक कुंदे में बंधी रस्सी से लटका था। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि मेरे घरवालों की कोई गलती नहीं है।

वह अपनी महिला दोस्त के कारण मरा है। इसलिए फांसी लगाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के मवई गांव निवासी मामा घनश्याम ने बताया कि रविकरण के पिता भोपाल में मजदूरी करता है। घर में उसकी मां और एक छोटा भाई रहता है। एसआई धनंजय यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें