यातायात माह के तहत पुलिस ने रामलीला मैदान में शिविर लगाकर वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में डॉ विक्रम सिंह और डॉ दीपक सिंह ने पचास से अधिक वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण किया।
उनका बीपी भी चेक किया। मौके पर सीओ विजय त्रिपाठी ने वाहन चालकों से कहा कि नशे में वाहन न चलाएं। यातायात के नियमों का पालन कर सावधानी से वाहन चलाएं।
शिविर में कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव, यातायात प्रभारी वीपी सिंह, कैलाश चंद्र अग्रवाल, सुरेश खेबरिया, बसंत नगाइच, श्रीप्रकाश बुधौलिया, मनोज बुधौलिया, रामपाल यादव आदि रहे।