फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के तीन साल का जश्न मनाया

Sun, 15 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के  तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने की खुशी में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह सरकार की जनहित की योजनाओं को गांव गांव में बताएं।
विज्ञापन


यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अखिलेश शिवहरे की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर खुशी जाहिर की गई।

जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह संतू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की जनहित की योजनाओं को गांव गांव जाकर प्रत्येक व्यक्ति को बताएं।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह यादव, मुन्नीलाल निषाद, राजेश श्रीवास, सौरभ यादव, कमल गुप्ता, सलीम वारसी, मानसिंह यादव, कल्लू, सील यादव, युगांक मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें