फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित मां की गला दबाकर हत्या

Fri, 05 May 2017 11:19 PM IST
hamirpur
विज्ञापन
मृतका बुधिया। (फाइल फोटो)। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नशे में धुत इकलौते बेटे ने बीमार वृद्ध मां की गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद करीब 11 घंटेे तक आरोपी घर पर मौजूद रहा। आरोपी ने सुबह अपने साले को फोन कर बताया कि उसकी मां नहीं रही। इतना कह कर फोन काट दिया इसके बाद से आरोपी फरार हो गया। पहले मोहल्ले के लोगों और फिर मृतका की नातिन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


मुख्यालय के गौरादेवी नईबस्ती मोहल्ला निवासी बुधिया (65) कैंसर रोग से पीड़ित थी। करीब 15 साल पहले बुधिया का पति फूलसिंह घर छोड़कर चला गया था। बुधिया अपने इकलौते पुत्र मनोज निषाद, उसकी पत्नी ममता व तीन नातियों आकांक्षा (9), पुत्र अभय (5) व वीर (3) के साथ रहते थी। मनोज की पुत्री आकांक्षा ने बताया कि उसके पिता चार पहिया वाहन चलाकर घर का भरण पोषण करते हैं। बताया कि गुरुवार की रात करीब 10 उसके पिता शराब के नशे में घर आए। उससे बोले कि बिस्तर बिछाओ। इस पर वह बिस्तर बिछाने चली गई तभी पापा ने चारपाई पर लेटी दादी के ऊपर एक तकिया रखी और साफी से उनका गला घोंट दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद पापा नशे के कारण सो गया। जबकि वह रातभर दादी के शव के पास बैठी रोती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि शुक्रवार की सुबह पापा को होश आया तब पापा ने मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिमौली गांव स्थित अपनी ससुराल में मामा दीपक को मोबाइल पर सूचना दी कि उसकी मां नहीं रही है। इसी के साथ पापा ने फोन काट दिया। बताया कि इसी के बाद वह घर से चला गया। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर कोतवाल पीके सिंह मौके पहुंचे। जिन्होंने मौके की जांच पड़ताल करने के बाद बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने व तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें