फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर वसूली की शिकायत

Fri, 12 Jun 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकासी थानाक्षेत्र के अमरपुरा गांव के कुछ ग्रामीणों ने गांव की एक महिला पर फर्जी मुकदमों में फंसाकर धमकाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई  की मांग की है।
विज्ञापन


अमरपुरा गांव निवासी भगवती प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि  गांव की गोमती पत्नी स्व.बृजपाल अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए गांव के शरीफ लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर आए दिन रुपये वसूलती है।

उसका अराजकतत्वों से मेलजोल होने से गांव के लोग दहशत में रहते हैं।  उन्होंने बताया कि महिला ने उसके पुत्र दीपचंद्र को बलात्कार के फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर 10 हजार रुपये की मांग करने लगी। रुपया नहीं देने पर उसने पुत्र के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में  रानी, ममता, केशकली, विनीता, संतोषी, मुन्नी सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें